12 अक्टूबर, 2008

क्या आपका बेटा ,बेटी या कोई परिचित बच्चा क्लास ४ या ५ का छात्र है ? यदि हाँ तो उसे उर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित कीजीये


क्या आपका बेटा ,बेटी या कोई परिचित बच्चा क्लास ४ या ५ का छात्र है ? यदि हाँ तो उसे उर्जा संरक्षण विषयक ब्यूरो ओफ इनर्जी एफिशयेंसी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित कीजीये !.विस्तृत विवरण हेतु ..लिंक है http://bee.nic.in/

09 अक्टूबर, 2008

उपकरणों को मुख्य स्वच से बंद करने की आदत ..


उपकरणों को मुख्य स्वच से बंद करने की आदत ..
आज का समय रिमोट और कार्डलैस कंट्रोल की सुविधा के उपकरणों का है . पर क्या आपने कभी सोचा कि इसके चलते मुख्य स्विच बंद करने की हमारी आदत ही छूट गई है . टी वी रात भर भी मुख्य स्विच से बंद नही किया जाता ... कम्प्यूटर स्टैंडबाई मोड में ही बना रहता है , ब्रड बैँड का मोडेम हमेशा चालू रहने के कारण कितना गरम हो जाता है ? और तो और गीजर तक थर्मोस्टैट से ही कट होकर बंद होता है ......इतना अधिक सुविधा भोगी होना ठीक नही ! उर्जा की बचत की दृष्टि से तो बिल्कुल भी नही ! उपकरणों को मुख्य स्वच से बंद करने की आदत डालें और व्यर्थ जाती बिजली बचायें ..
घर से बाहर जाते समय मीटड़ बोर्ड के निकट लगा मेन स्विच बंद कर दुर्घटना की संभावना से बचने की आदत डालें , बिजली भी बचायें .

by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR

08 अक्टूबर, 2008

और बचाई जा सकती है ढ़ेर सी उर्जा ...

कपड़े धोने के लिये ठंडे पानी का प्रयोग व सुखाने हेतु धूप व हवा ...
कपड़े धोने के लिये गरम पानी का उपयोग , व धुले हुये कपड़े सुखाने के लिये वाशिंग मशीन के ड्रायर का उपयोग बहुतायत में किया जा रहा है . इससे कितनी उर्जा व्यर्थ हो रही है ? यही काम सामान्य थोड़ी सी मेहनत व थोड़ा सा ज्यादा समय लगाकर ठंडे पानी से कपड़े धोकर व उन्हें खुली हवा तथा धूप में सुखाकर भी सुगमता से किया जा सकता है ! और बचाई जा सकती है ढ़ेर सी उर्जा ...
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR
मो. ०९४२५४८४४५२

07 अक्टूबर, 2008

घूम लिये दुर्गा पूजा के पंडाल ?

घूम लिये दुर्गा पूजा के पंडाल ?
घूम लिये दुर्गा पूजा के पंडाल ?
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR

पिछले नौ दिनों से देश भर में दुर्गा पूजा का सांस्कृतिक महोत्सव चल रहा है . हम सब ने दुर्गा पूजा के पंडाल घूमें हैं . आपने नोटिस किया ? ज्यादातर पंडालों में सजावट के नाम पर बिजली की चकाचौंध ही है . डीजे का शोर है . थर्मो कूल की कलाकारी है . आंकड़े बताते हैं कि हर शहर कस्बे गाँव में ढ़ेरों दुर्गा उत्सव आयोजन समितियां है , खूब बिजली जल रही है , पर इस सजावट के लिये अस्थाई विद्युत कनेक्शन कितने लिये गये हैँ ? मतलब साफ है बिजली चोरी को हम सबने सामाजिक मान्यता दे रखी है ... ? ...?
पुराना समय याद कीजीये , दादा जी या नाना जी से पूछिये .. पहले जब इतनी बिजली की जगमगाहट नही होती थी ..तब भी दुर्गा पूजा तो होती ही थी . तब कैसे सजाये जाते थे पंडाल ? शायद तब पूजा के विधि विधान , श्रद्धा आस्था अधिक थी . आम के पत्तों की तोरण , पतंग के कागज से सजावट होती थी .सांस्कृतिक आयोजन , कविसम्मेलन , नृत्य आदि उत्सव होते थे .
बिजली की कमी को देखते हुये क्या हमें हमारे समाज और सरकार को एक बार फिर दुर्गा पूजा , मोहर्रम , क्रिसमस, न्यूइयर , गणेशोत्सव आदि आयोजनों में बिजली के फिजूल उपयोग पर , तथा आयोजन में सजावट व आयोजन के स्वरूप पर विचार मंथन नहीं करना चाहिये? ???????

प्रिमियम बिजली वितरण प्रणाली विकसित की जावे ?

प्रिमियम बिजली वितरण प्रणाली विकसित की जावे ?
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR
आज के बिजली वितरण परिदृश्य में अगले १५ ..२०.. . वर्षो तक बिजली की समस्या पूरी तरह हल होती नही दिखती . सुविधा हेतु लोग इनवर्टर , स्वयं के छोटे जनरेटर आदि उपकरण लगाने को मजबूर हैं . बिजली के क्षेत्र में , प्रतियोगित्मक बिजली वितरण हेतु निजिकरण किया जा रहा है . किन्तु जब एकल प्रदाता ही सब जगह नही पहुंच पाया है ,और मांग पर हर एक को तुरत बिजली कनेक्शन व अनवरत बिजली सुलभ नही करवा पा रहा है , तो यह कल्पना करना कि बिजली वितरण का क्षेत्र मोनोपाली एण्ड रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड प्रैक्टिस एक्ट के अंतर्गत सच्चे स्वरूप में लाया जा सकेगा , व उपभोक्ता को यह अधिकार होगा कि वह किससे बिजली खरीदे , सैद्धांतिक सोच मात्र लगती है .
आज के परिदृश्य में , बिजली वितरण कंपनियों पर राजनेता प्राफिट कमाने के लिये दबाव बना रहे हैं , एवं बिजली वितरण को को सामाजिक विकास के क्षेत्र की अवधारणा से अलग हटकर व्यवसायिक क्षेत्र व निजीकरण के चश्में से देखा जा रहा है . ऐसे समय में मेरा सुझाव तो यह है कि वितरण कंपनियों को प्रिमियम बिजली वितरण प्रणाली विकसित करना चाहिये . जो ज्यादा पैसा देगा उसे अनवरत बिजली तो मिलेगी . पीकिंग अवर्स में सक्षम लोग इस प्रिमियम बिजली वितरण प्रणाली से बिजली खरीद सकेंगे .इससे बिजली चोरी पर नियंत्रण हो सकेगा .
मैने अपने वर्ष २०००...२००१ के आसपास छपे लेखों में एक साथ किये जा रहे देश व्यापी बिजली के निजीकरण के खतरों के प्रति चेताया था , व लिखा था कि बिजली के दाम बेहिसाब बढ़ेंगे . आज बिजली १६ रु. यूनिट तक पहुंच रही है ..
ऐसे कठिन समय में बिजली वितरण को लेकर मेरे इस सुझाव पर आपकी प्रतिक्रियाओ की अपेक्षा रहेगी ...

28 सितंबर, 2008

स्वस्थ भी रहिये और उर्जा भी बचाने में अप्रत्यक्ष रूप से अपना बहुमूल्य योगदान दीजीये ....

उर्जा की बचत के लिये प्राकृतिक खाद्य पदार्थो के उपयोग को बढ़ावा
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR
आजकल हम दब्बाबंद खाद्य पदार्थों के उपयोग में बड़प्पन समझते हैं . यहाँ तक कि पानी भी पाउच या बोतल का ही पीते हैं . फास्टफुड की आदतें पड़ती जा रही हैं . कभी सोचिये , प्राकृतिक रूप से सुलभ फल , व अन्य खाद्य पदार्थों को प्रोसेस्ड करके उपयोग करने में हम जाने कितनी उर्जा का व्यर्थ अपव्यय कर रहे हैं ? फिर वे चाहे आलू के चिप्स हों या डब्बा बंद मांस , या अन्य पदार्थ ! इस तरह हम खाद्य पदार्थ कि पौष्टिकता ही कम नहीं कर डालते वरन उसे मँहगा बना लेते हैं , और सबसे ज्यादा चिंता का विषय है कि इस प्रक्रिया में ढ़ेर सी उर्जा का अपव्यय कर डालते हैं .
अतः आज से अपने परिवार में , अपने मित्रों में इस बात की नियमित चर्चा कीजीये व प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के उपयोग को हतोत्साहित कीजीये . बाटल्ड जूस की जगह , ताजा रस पीजिये .. प्राकृतिक खाद्य सामग्री का यथा संभव सीधा उपयोग बढ़ाइये , स्वस्थ भी रहिये और उर्जा भी बचाने में अप्रत्यक्ष रूप से अपना बहुमूल्य योगदान दीजीये ....

27 सितंबर, 2008

आज फ्रिज की गास्केट चैक करें, कम्प्रैशर की गर्द साफ करें , और एअर कंडीशनर की जाली की सफाई करें ..


TODAY'S Tip..

आज फ्रिज की गास्केट चैक करें, कम्प्रैशर की गर्द साफ करें , और एअर कंडीशनर की जाली की सफाई करें ..

फ्रिज एसा उपकरण है जो २४ घंटे चलता रहता है . लंबे समय में फ्रिज की गास्केट कड़ी हो जाती है व कट या मुड़ जाती है जिससे अधिक बिजली का सतत व्यय तो होता ही है , कम्प्रैसर पर ज्यादा भार पड़ता है और उसका जीवन कम होता है , अतः समय व आवश्यकता के अनुसार गास्केट का नवीकरण आवश्यक है .
कम्प्रैशर पर बेहिसाब गर्द जमा हो जाती है, जिससे वह अतिरिक्त रूप से गरम होने लगता है . एक निश्चित अंतराल पर कम्प्रैशर की सफाई की जाती रहनी चाहिये .
ए.सी . , सबसे अधिक बिजली खपत करने वाला उपकरण है . इसमें कमरे की ही हवा सर्क्युलेट होती है , अतः कमरे को एअर टाइट रखें . जरा ए.सी. के सामने वाली जाली को हटायें , आप देखेंगे कि सामने की प्लास्टिक ग्रिल के पीछे एक महीन प्लास्टिक नेट लगी है , जो लम्बे समय से सफाई के अभाव में चोक है . इस वजह से ए सी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है . कृपया इस नेट को बाहर निकाल कर अच्छी तरह धो दें और पुनः यथावत लगा दें . निश्चित ही शीतलन बढ़ जायेगा , बिजली की खपत घट जायेगी .
दरअसल अब तक हमारे यहाँ आफ्टर सेल सर्विस की सुढ़ृड़ प्रणाली विकसित नही हुई है , इस वजह से यह मेंटेनेंस हमें स्वयं करने आवश्यक होते हैं ,जिससे हमारे उपकरण मानक स्थितियों पर चलते रहें .
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Adll.Sup.Engineer , M .P . S . E . BOARD , JABALPUR

26 सितंबर, 2008

पूरे के पूरे बदल डालें ..........

आज पूरे के पूरे बल्ब बदल डालें ........TODAY'S Tip..
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
from Bureau of Energy Efficiency, Government of India

बिना किसी सोच विचार के पूरे के पूरे ट्रेडीशनल बल्ब बदल डालें और उनकी जगह सी एफ एल लगा दें . आने वाले दिनो में बिजली बिल में जो बचत होगी उससे सी एफ एल खरीदने में जो अतिरिक्त व्यय आप करेगे वह सहज ही वसूल हो जायेगा . श्वेत , कूल रोशनी मिलेगी , कमरे का तापमान नही बढ़ेगा .सीएफएल बल्ब परंपरागत बल्ब की तुलना में पाँच गुणा प्रकाश देता है।सीएफएल सामान्य बल्ब से आठ गुणा अधिक टिकाउ होते है।
यदि हम 60 वाट के साधारण बल्ब के स्थान पर, 15 वाट का कॉम्पैक्ट फ्लूरेसेन्ट लाइट बल्ब का उपयोग करते हैं तो हम प्रति घंटा 45 वाट ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस प्रकार, हम प्रति माह 11 यूनिट बिजली की बचत कर सकते हैं .
हाँ एक बात ध्यान रखें ,जब भी सीएफएल खराब हो जाये तो उसे जमीन में बिना काँच तोड़े गड़ा दें , क्योकि इसमें मरकरी होता है जो वातावरण व स्वास्थ्य के लिये दुष्प्रभावी होता है .
इसी तरह ४० वाट की त्यूबलाइट की जगह उसी फिटिंग में ३६ वाट की ट्यूबराड लगा लें ..बूँद बूँद से घट भरे ...

25 सितंबर, 2008

आज के लिये ..........बिजली की बचत में फोकस का महत्व

आज के लिये ..........बिजली की बचत में फोकस का महत्व
by-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
from Bureau of Energy Efficiency, Government of India
बहुतायत में बिजली का प्रयोग प्रकाश के लिये होता है , जाने कितनी उर्जा का अपव्यय रात को दिन में बदलने की नाकाम कोशिश में होता है . बड़े बड़े बंगलों के आसपास व्यर्थ ढ़ेर सी लाइट लगाकर जैसे वैभव का प्रदर्शन किया जाता है . बिजली की जगमगाहट को बाजार की रौनक कहा जाता है .
टेबल लैंप का प्रयोग तो आप सब करते ही हैं ,यह फोकस्ड लाइट का छोटा सा उदाहरण है . जहाँ लाइट चाहिये वहीं परावर्तन द्वारा प्रकाश को एकत्रित कर फोकस से हम रोशनी का अपव्यय बचा सकते हैं .
बंगलो , दूकानो में ढ़ेर से बल्ब लगाने की अपेक्षा बंगले की बाउंडरी पर एक आयताकार फोकस लाइट , बंगले की ओर फोकस कर दो अपोजिट कार्नर्स पर , बंगले की उंचाई के बराबर के खंभों पर , भवन की प्लिंथ को फोकस करते हुये लगा दे , आप पायेंगे कि बिना रोशनी में कमी आये , बंगले की दीवारे तक जगमगा रही हैं , पर बिजली बिल में ७५ प्रतिशत तक की कमी हो गई है .
इसी तरह दूकानदार सड़क के दूसरी ओर की दूकान से अपनी दूकान पर , एवं अपनी दूकान से सामने वाले की दूकान पर फोकस लाइट का उपयोग कर बेहिसाब बिजली बचा सकते हैं , एवं इस बचत का लाभ अपने ग्राहकों को दे सकते हैं .
फोकस भी तरह तरह के आकार , प्रकार , एवं परावर्तक , लैंस आदि के साथ मिलते हैं . जिनका समुचित उपयोग कोई विशेषज्ञ सहज ही बता सकता है .
सोलर कुकर , व अन्य सौर उर्जित उपकरणो में भी फोकस का महत्व सर्वविदित तथा स्वयं स्पष्ट है .आवश्यकता बस इतनी है कि हम फोकस के प्रयोग को बढ़ावा देना शुरू तो करें ..........

24 सितंबर, 2008

आज इनर्जी आडीटर के रोल में .....



TIP OF THE DAY... by.. ER.Vivek Ranjan Shrivastava.......for ..ENERGY SAVING...........TIP OF THE DAY...
आज इनर्जी आडीटर के रोल में .....
आमदनी के आय व्यय का आडिट किया ही जाता है .फिजूल खर्चे पर रोक का प्रयास होता है , गलत व्यय पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये जाते हैं .
उर्जा भी तो अपरोक्ष रूप से कीमती धन ही है . आज इनर्जी आडीटर के रोल में आइये .....
क्या आपका विद्युत कनेक्शन वैद्य है ?
कभी आपने विद्युत प्रदाता कंपनी से , बिजली कनेक्शन लेते समय किये गये अनुबंध पर ध्यान दिया है ?
कहीं आप हर बार लेट पेमेंट के चलते व्यर्थ रुपये तो नही दे रहे?
बिजली सब्सिडी पर दी जाती है , अलग अलग उपभोक्ता वर्ग हेतु अलग अलग दरें होती है ,क्या आपका कनेक्शन सही वर्ग में है ? अर्थात घरेलू , व्यवसायिक , कृषि, औद्योगिक या अन्य ... जाँच करे !
कहीं आपके कनेक्शन से किसी अन्य को आपने कोई अवैद्य कनेक्शन तो नहीं दिया है ? प्रायः घर के आस पास लोग छोटे अस्थाई दूकानदारों को या किरायेदारों को स्वतः कनेक्शन दे देते हैं , और इसके लिये उनके मन में अज्ञानता के चलते कोई अपराध बोध ही नहीं होता ! आपको बिजली बेचने का अधिकार नही है .
विभिन्न खपत स्लैब हेतु अलग अलग दर होती है , क्या आपका बिल सही आ रहा है ? क्या कुछ खपत कम करके हम बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं ?कहीं खराब मीटर के कारण आपकी लगातार एवरेज बिलिंग ही तो नही हो रही ? मीटर रीडिग और बिल में दर्ज खपत में सामंजस्य है ? आपके कनेक्शन पर यूनिट खपत , फ्लैट रेट , माँग आधारित, या अन्य किस तरह की बिलिंग होरही है , उसे जाने समझें .सही आप्शन चुने .
बड़े उपभोक्ता M.D. controler (अधिकतम माँग नियंत्रक)लगा सकते हैं .
तो कुछ होम वर्क करिये ...आज बस इतना ही कल फिर मिलते हैं ...प्रतिक्षा कीजीये ..!
-ER.Vivek Ranjan Shrivastava
Certified Energy Manager
Bureau of Efficiency, Government of India