26 अप्रैल, 2012

म.प्र.रा.वि मं की समाप्ति हमारे लिए काला दिन'

अधिकारी कर्मचारी हतप्रभ, म.प्र.रा.वि मं की समाप्ति हमारे लिए काला दिन' साभार नई दुनिया दिनांक २७.०४.१२ होना क्या था और हुआ क्या? कभी प्रदेश सरकार को कर्ज देने वाला मप्र विद्युत मंडल आखिर कंगाल क्यों हुआ? तो इसके जवाब में हर आम और खास बेझिझक राजनैतिक इच्छाशक्ति को ही दोषी बताएगा। यदि बिजली अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली दोषी होती तो लगभग सवा लाख कर्मियों के साथ काम करने के दौरान ही मंडल को कंगाल होना था लेकिन उसका खजाना खाली हुआ कर्मियों की कमी और नेताओं के मनमाने निर्णय से। कहा जा रहा है कि मंडल के बुरे दिन तब शुरु हुए थे जब प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने फ्री बिजली का अभियान चलाया। उसके बाद रही सही कसर उनके राजनैतिक शिष्य कहे जाने वाले युवा मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। अपने एक दशक के कार्यकाल में उन्होंने बिजली उत्पादन ब़ढ़ाने ध्यान नहीं दिया तो भर्ती पर रोक लगाकर काम करने वाले तंत्र को पंगु बना दिया। लगभग आठ साल बाद प्रदेश में बदले राजनैतिक परिदृश्य ने भी इस क्षेत्र में रुचि लेने के बजाए इसे नौकरशाहों के भरोसे छो़ड़ दिया। सुधार के नाम पर खोदी कब्र प्रदेश के बिजली क्षेत्र में सुधार के नाम पर विद्युत मंडल की कब्र खोदने का सिलसिला लगभग डे़ढ़ दशक पहले शुरु हुआ था। रिफार्म प्रक्रिया की शुरुआत यूं तो केन्द्र और राज्य सरकार के बीच वर्ष २००० में एक एमओयू यानि मेमोरेंडम ऑफ अंडरटेकिंग से हुई थी लेकिन इसका बीज वर्ष १९९६ में कनाडा की सीडा यानि कनाडा इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा शक्तिभवन में पहुंचने के साथ प़ड़ गया था। वर्ष १९९८ में एशियन विकास बैंक के प्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार से हुई लंबी बातचीत के बाद बिजली क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के नाम पर मंडल की बुनियाद में मठा डालने का काम शुरू हुआ। प्रदेश में बिजली सुधार अधिनियम के तहत जुलाई २००२ में पांच बिजली कंपनियां बनाई गईं। इनमें मप्र विद्युत उत्पादन कंपनी जेनको, मप्र विद्युत पारेषण कंपनी ट्रांसको, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल और मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शामिल हैं। जून २००३ में केन्द्र सरकार ने विद्युत अधिनियम बनाया। इसके तहत सभी राज्य विद्युत मंडलों को समाप्त करना था। इसके तहत प्रदेश में ३१ अक्टूबर २००३ को ट्रांसफर स्कीम लागू की गई। ३१मई २००५ को विद्युत मंडल की बिजली कंपनियों को स्वतंत्र दर्जा दिया गया। इसके बाद भी कैश फ्लो मैकेनिज्म और कर्मचारी विद्युत मंडल के बने रहे। जून २००६ में मप्र पावर ट्रेडिंग के नाम से एक और बिजली कंपनी बनाई गई। एक अप्रेल २०१२ में इस कंपनी को पावर मैनेजमेंट कंपनी का नाम देकर तीनों बिजली वितरण कंपनियों की होल्डिंग कंपनी बनाया गया। कैश फ्लो मैकेनिज्म भी समाप्त कर दिया गया। १० अप्रेल २०१२ को विद्युत मंडल के समस्त अधिकारी कर्मचारी मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों में स्थाई रुप से हस्तांतरित कर दिए गए। २६ अप्रेल २०१२ को भोपाल में हुई फुल बोर्ड बैठक के बाद विद्युत मंडल को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। इसके दायित्व और संपत्तियां पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में हस्तांतरित कर प्रदेश शासन ने विद्युत मंडल के अस्तित्व को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दफन कर दिया। ङ"ख११ऋ विद्युत मंडल को समाप्त करने का उददेश्य बिजली क्षेत्र में प्रतियोगिता ब़ढ़ाकर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली कम कीमत में देना था। इसके साथ ही शासकीय हस्तक्षेप को समाप्त कर इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में निजी भागीदारी को ब़ढ़ावा देना था। प्रदेश के परिदृश्य को देखा जाए तो ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई जिससे एक ही बिजली वितरण क्षेत्र में एक से अधिक बिजली वितरण कंपनियां काम कर सकें लिहाजा उपभोक्ता को किससे बिजली लें और किससे न लें का चयन करने का अधिकार नहीं मिला। अलबत्ता उच्चदाब उपभोक्ताओं को एक मेगावाट से ज्यादा बिजली लेने पर ओपन एक्सेस के जरिए बिजली प्राप्त करने का अधिकार मिला वो भी पिछले साल। दूसरी ओर आम आदमी के लिए सस्ती बिजली दिवास्वप्न बनती जा रही है। पिछले एक दशक में बिजली के दामों में लगातार इजाफा हुआ। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में खुलकर काम करने का मौका नहीं दिया गया। रही बात शासकीय हस्तक्षेप कम करने की तो प्रदेश सरकार ने ही इसका खुलकर माखौल उ़ड़ाया। जिस बोर्ड में कभी एक आईएएस बैठाया जाता था आज उसमें पांच आईएएस बैठा दिए गए। लंबे समय से मंडल अध्यक्ष का कार्यभार मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव संभाल रहे हैं। वर्तमान में तो तीन कंपनियों के अध्यक्ष का पद भी ऊर्जा सचिव के पास है। ऐसे में बिजली सुधार कार्यक्रम के प्रति शासकीय मंशा अपने आप उजागर हो रही है।कभी प्रदेश सरकार को कर्ज देने वाला मप्र विद्युत मंडल आखिर कंगाल क्यों हुआ? तो इसके जवाब में हर आम और खास बेझिझक राजनैतिक इच्छाशक्ति को ही दोषी बताएगा। यदि बिजली अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली दोषी होती तो लगभग सवा लाख कर्मियों के साथ काम करने के दौरान ही मंडल को कंगाल होना था लेकिन उसका खजाना खाली हुआ कर्मियों की कमी और नेताओं के मनमाने निर्णय से। कहा जा रहा है कि मंडल के बुरे दिन तब शुरु हुए थे जब प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने फ्री बिजली का अभियान चलाया। उसके बाद रही सही कसर उनके राजनैतिक शिष्य कहे जाने वाले युवा मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। अपने एक दशक के कार्यकाल में उन्होंने बिजली उत्पादन ब़ढ़ाने ध्यान नहीं दिया तो भर्ती पर रोक लगाकर काम करने वाले तंत्र को पंगु बना दिया। लगभग आठ साल बाद प्रदेश में बदले राजनैतिक परिदृश्य ने भी इस क्षेत्र में रुचि लेने के बजाए इसे नौकरशाहों के भरोसे छो़ड़ दिया। होना क्या था और हुआ क्या? प्रदेश के बिजली क्षेत्र में सुधार के नाम पर विद्युत मंडल की कब्र खोदने का सिलसिला लगभग डे़ढ़ दशक पहले शुरु हुआ था। रिफार्म प्रक्रिया की शुरुआत यूं तो केन्द्र और राज्य सरकार के बीच वर्ष २००० में एक एमओयू यानि मेमोरेंडम ऑफ अंडरटेकिंग से हुई थी लेकिन इसका बीज वर्ष १९९६ में कनाडा की सीडा यानि कनाडा इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा शक्तिभवन में पहुंचने के साथ प़ड़ गया था। वर्ष १९९८ में एशियन विकास बैंक के प्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार से हुई लंबी बातचीत के बाद बिजली क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के नाम पर मंडल की बुनियाद में मठा डालने का काम शुरू हुआ। प्रदेश में बिजली सुधार अधिनियम के तहत जुलाई २००२ में पांच बिजली कंपनियां बनाई गईं। इनमें मप्र विद्युत उत्पादन कंपनी जेनको, मप्र विद्युत पारेषण कंपनी ट्रांसको, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल और मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शामिल हैं। जून २००३ में केन्द्र सरकार ने विद्युत अधिनियम बनाया। इसके तहत सभी राज्य विद्युत मंडलों को समाप्त करना था। इसके तहत प्रदेश में ३१ अक्टूबर २००३ को ट्रांसफर स्कीम लागू की गई। ३१मई २००५ को विद्युत मंडल की बिजली कंपनियों को स्वतंत्र दर्जा दिया गया। इसके बाद भी कैश फ्लो मैकेनिज्म और कर्मचारी विद्युत मंडल के बने रहे। जून २००६ में मप्र पावर ट्रेडिंग के नाम से एक और बिजली कंपनी बनाई गई। एक अप्रेल २०१२ में इस कंपनी को पावर मैनेजमेंट कंपनी का नाम देकर तीनों बिजली वितरण कंपनियों की होल्डिंग कंपनी बनाया गया। कैश फ्लो मैकेनिज्म भी समाप्त कर दिया गया। १० अप्रेल २०१२ को विद्युत मंडल के समस्त अधिकारी कर्मचारी मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों में स्थाई रुप से हस्तांतरित कर दिए गए। २६ अप्रेल २०१२ को भोपाल में हुई फुल बोर्ड बैठक के बाद विद्युत मंडल को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। इसके दायित्व और संपत्तियां पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में हस्तांतरित कर प्रदेश शासन ने विद्युत मंडल के अस्तित्व को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दफन कर दिया।विद्युत मंडल को समाप्त करने का उददेश्य बिजली क्षेत्र में प्रतियोगिता ब़ढ़ाकर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली कम कीमत में देना था। इसके साथ ही शासकीय हस्तक्षेप को समाप्त कर इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में निजी भागीदारी को ब़ढ़ावा देना था। प्रदेश के परिदृश्य को देखा जाए तो ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई जिससे एक ही बिजली वितरण क्षेत्र में एक से अधिक बिजली वितरण कंपनियां काम कर सकें लिहाजा उपभोक्ता को किससे बिजली लें और किससे न लें का चयन करने का अधिकार नहीं मिला। अलबत्ता उच्चदाब उपभोक्ताओं को एक मेगावाट से ज्यादा बिजली लेने पर ओपन एक्सेस के जरिए बिजली प्राप्त करने का अधिकार मिला वो भी पिछले साल। दूसरी ओर आम आदमी के लिए सस्ती बिजली दिवास्वप्न बनती जा रही है। पिछले एक दशक में बिजली के दामों में लगातार इजाफा हुआ। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में खुलकर काम करने का मौका नहीं दिया गया। रही बात शासकीय हस्तक्षेप कम करने की तो प्रदेश सरकार ने ही इसका खुलकर माखौल उ़ड़ाया। जिस बोर्ड में कभी एक आईएएस बैठाया जाता था आज उसमें पांच आईएएस बैठा दिए गए। लंबे समय से मंडल अध्यक्ष का कार्यभार मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव संभाल रहे हैं। वर्तमान में तो तीन कंपनियों के अध्यक्ष का पद भी ऊर्जा सचिव के पास है। ऐसे में बिजली सुधार कार्यक्रम के प्रति शासकीय मंशा अपने आप उजागर हो रही है। प्रदेश के बिजली कर्मियों के अब पेंशन टर्मिनल बेनीफिट ट्रस्ट फंड से मिलेगी। अप्रैल माह की पेंशन इसी मद से दी जाएगी। ये निर्णय भोपाल में हुई बैठक के दौरान लिया गया। भोपाल में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बिजली कंपनियों के आला अधिकारी भी बैठे थे। ट्रस्ट में सभी कंपनियों के एमडी और सीएमडी ट्रस्टी बनाए गए हैं जबकि सचिव पद की जवाबदारी ट्रांसको के चीफ फाइनेंस ऑफीसर को दी गई है। उल्लेखनीय है कि ये ट्रस्ट वर्ष २००५ में बना था लेकिन तब से इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। जिसे जाना है जाने दो- पूर्व क्षेत्र कंपनी की बोर्ड बैठक में ये निर्णय हुआ कि जो कर्मचारी जिस कंपनी में जा रहा है उसे जाने दो। जबरिया किसी को रोकने का काम न किया जाए। कुछ महत्वपूर्ण पदों पर यदि आवश्यकता हो तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर लिया जाए। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि जो पद खाली हो रहे हैं उन पर यदि सक्षम अधिकारी नहीं मिल रहे तो उन पदों पर पदोन्नति कर अधिकारियों को बैठाया जाए। इसके लिए बकायदा समिति गठन का फैसला भी लिया गया। नई भर्तियों के लिए भी हरी झंडी दी गई।जबलपुर (नप्र)। क्या कह रहे हैं आप? विद्युत मंडल को समाप्त कर दिया गया। शिट, ये तो हमारे लिए काला दिन है। ये कहना था विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक पीएस यादव का। उन्होंने नईदुनिया से बातचीत में कहा कि मंडल समाप्त करना निजी हाथों में बिजली तंत्र को जाने का संकेत है। गुरुवार की शाम को जैसे ही शहर में विद्युत मंडल समाप्त करने की खबर भोपाल से आई सेवारत अधिकारियों कर्मचारियों से लेकर सेवानिवृत्त कर्मियों में भी मायूसी छा गई। अभियंता संघ के महासचिव पवन जैन ने कहा कि पेंशन और कर्मचारी हितों की ढेर सारी मांगों को धता बताते हुए विद्युत मंडल को समाप्त किया गया है। लोक अदालत में प्रदेश शासन की तरफ से कहा गया था कि ज्यूरीस्टिक बॉडी यानि मप्रराविमं को भंग नहीं किया जाएगा। अभी लोकअदालत के केस का अंतिम निर्णय नहीं हुआ, उच्च न्यायालय में डबल बेंच में लगे केस के निर्णय आने का भी इंतजार किए बिना मप्रराविमं को समाप्त किया जाना न्यायालय की अवमानना है। श्री जैन ने कहा कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि जो मंडल को समाप्त करने आनन फानन में निर्णय लेना प़ड़ा। प्रदेश शासन के इस निर्णय से हर अधिकारी कर्मचारी आहत है। ये उसके लिए आंखों के सामने घर टूटने जैसा है। विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महासचिव सुनील कुरेले के अनुसार ये तो होना था लेकिन प्रदेश सरकार को कर्मियों के हितों को सुरक्षित रखने विशेष प्रयास करने होंगे। होल्डिंग कंपनी को अधिकार संपन्न बनाकर इस दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। उनके अनुसार अब बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों का तेजी से प्रवेश होगा और बिजली आम आदमी के लिए दूर की कौ़ड़ी होगी। बिजली कर्मचारी महासंघ के संयुक्त महामंत्री दिलीप चैतन्य और जोनल सचिव विजय जैन ने कहा कि हम इस व्यवस्था का घोर विरोध करते हैं। बिना कर्मचारियों के दायित्वों का निर्धारण किए मंडल समाप्त करना कानून का उल्लंघन है। मैंने कांधा नहीं दिया विद्युत मंडल के लंबे समय तक सचिव और पावर ट्रेडिंग कंपनी के एमडी रह चुके पीके वैश्य ने कहा कि मंडल का अंत सुनिश्चित था। मंडल कब समाप्त होगा इसकी तिथि निश्चित नहीं हुई थी। हां ये जरुर है कि मैं मंडल को समाप्त करने के लिए कांधा देने वालों में शामिल नहीं हुआ। जिस संस्थान में चालीस साल काम किया उसके खत्म होने का दुख तो है। नागपुर से जबलपुर, अब भोपाल विद्युत मंडल का इतिहास मध्यप्रदेश के भौगोलिक नक्शे में आने के साथ से जु़ड़ा है। सीपीएंड बरार से अलग होकर १नवंबर १९५६ को मध्यप्रदेश पृथक राज्य बना था। उस समय बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल का गठन हुआ। हालांकि मंडल का मुख्यालय नागपुर से जबलपुर आने में एक साल लग गए थे। मंडल के पहले अध्यक्ष ले.कर्नल ई.जी. मैकी थे। इसके बाद १९५६ में पीएस भट्ट और पिᆬर एनपी श्रीवास्तव अध्यक्ष बने। १९५७ में जब मंडल मुख्यालय जबलपुर के रामपुर क्षेत्र में आया तब एसएन मेहता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। श्री मेहता १९५७ से १९६८ तक लगातार ग्यारह साल इसके अध्यक्ष रहे। मंडल के पहले सचिव १९५७ में एमवॉय कोहली थे। मंडल के आखिरी अध्यक्ष ऊर्जा सचिव मो. सुलेमान और सचिव डीके गुप्ता कहे जाएंगे। विद्युत मंडल मुख्यालय के रुप में जबलपुर की पहचान बनी और यहां मंडल ने अपना आर्किटेक्ट के हिसाब से नायाब भवन शक्तिभवन बनाया। अब जब विद्युत मंडल समाप्त हो गया है तब शासकीय स्तर पर विद्युत वितरण कंपनियों की होल्डिंग कंपनी बनी पावर मैनेजमेंट कंपनी का मुख्यालय जबलपुर से भोपाल ले जाने के भी दांव पेंच शुरु हो गए हैं। जानकारों की मानें तो अगले कुछ दिनों में पावर मैनेजमेंट कंपनी का मुख्यालय भोपाल किए जाने की बकायदा घोषणा हो जाएगी। अब जेनको तेरी बारी २६ अप्रैल २०१२ का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मप्र राज्य विद्युत मंडल की समाप्ति के लिए याद रखा जाएगा। इसके साथ ही पावर सेक्टर रिफॉर्म प्रक्रिया के पैरोकारों के आड़े आ रहा मंडल का किला ढहा दिया गया। निजी क्षेत्र को प्रवेश देने के लिए शुरु हुए रिफार्म को एक दशक बाद जाकर मिली सफलता ने साफ कर दिया कि अब प्रदेश की भारी घाटे में चल रही विद्युत उत्पादन कंपनी जेनको को जल्द ही फतह किया जाएगा। पिछले एक दशक से चल रही विद्युत सुधार प्रक्रिया के तहत विद्युत मंडल का समाप्त होना तय था लेकिन इसका भविष्य कैसा और क्या होगा? इसे लेकर जो संशय की स्थिति बनी हुई थी वो जस की तस आज भी कायम है। अन्य राज्यों की तुलना में यहां बिजली कंपनियां बनाने में जहां जल्दबाजी की गई वहीं उन्हें स्वतंत्र अस्तित्व देने में भी बाजी मारी गई। लेकिन रिफार्म का मूल उददेश्य आज भी कहीं धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। कंपनी बनाने, उनका नाम बदलने, सीएमडी पद समाप्त करने और कंपनियों में अधिकारियों को बैठाने में जिस तरह से प्रदेश सरकार ने खुला खेल खेला उससे ये साफ है कि बिजली तंत्र की नब्ज को समझे बिना ऊंची सीट पर बैठने वाला अपने अनुसार प्रयोग दर प्रयोग करने का आदी हो गया है। जनता खासकर किसानों को सस्ती और भरपूर बिजली मिलने का रिफॉर्म का मकसद आज भी इससे कोसों दूर है। रिफॉर्म के नाम पर जरुर बिजली वितरण क्षेत्र में फ्रेंचाइजी को प्रवेश देने की शुरुआत कर दी गई। इससे साफ है कि बिजली क्षेत्र को भविष्य की आवश्यकता के हिसाब से मजबूत बनाने की बजाए उसे निजी हाथों में सौंपने के लिए सत्ता ज्यादा आतुर दिख रही है। भले ही मंडल को समाप्त करने में एक दशक से ज्यादा लग गए लेकिन कंपनियों में निजी निवेश को बढ़ावा देने में बहुत देर नहीं होगी। वर्तमान मौके पर गालिब का शेर बहुत मौजूं है कि घबरा कर कहते हैं कि मर जाएंगे और मर कर भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे। हम यूं भी कह सकते हैं कि मोहम्मद तुगलक ने राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित किया था लेकिन भूल का अहसास होते ही इसे पुनः दिल्ली लाया गया भले ही उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी हो लेकिन विद्युत मंडल को समाप्त कर प्रदेश में भूल सुधार के इस रास्ते को भी बंद कर दिया गया। - गोपाल अवस्थी

22 अप्रैल, 2012

फिल्म देखकर बना ली बिजली

फिल्म देखकर बना ली बिजली




ध्यान सिंह ने खराब चक्की से बनाया पनबिजली यंत्र।
जम्मू से ३०० किमी दूर गांव में किया प्रयोग

जम्मू में किश्तवाड़ का गुलाबगढ़ इलाका। आसपास 20 किमी तक कोई बसाहट नहीं। सड़क भी नहीं। करीब 22 हजार की आबादी बिजली न होने से अंधेरे में रहती है। लेकिन यहां के दो युवा रोशनी ले आए हैं। उन्होंने घर के पास से गुजरने वाली पहाड़ी नदी की धारा से बिजली बना ली।

गुलाबगढ़ के चशोती गांव में ध्यान सिंह और जोगिन्दर के घर रोशन हैं। शहर किसी काम से आए ध्यान सिंह ने 'स्वदेश' फिल्म में शाहरुख खान को बिजली तैयार करते देखा। किताबों में भी पढ़ा था कि पानी से बिजली तैयार की जाती है। आखिर मेहनत रंग लाई। अब घर के अन्य काम भी इसी पनबिजली परियोजना से तैयार बिजली से हो रहे हें। उन्हें मलाल है कि सीमित साधनों की वजह से बाकी गांव को इसका लाभ नहीं पहुंचा सकते।

घर में खराब पड़ी चक्की में डेढ़ वर्ष पहले डायनामो लगाया। उसी से बिजली तैयार की। इस परिवार ने घर के अलावा मंदिर में बिजली दी हुई है। घर में डिश टीवी समेत इलैक्ट्रानिक सामान का खूब इस्तेमाल करते हैं। पंच बनने के बाद ध्यान सिंह ने प्रयास किए हैं कि क्षेत्र में पानी के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं जिनके दोहन से इलाके को रोशन किया जा सकता है।

19 अप्रैल, 2012

मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के लिये चल रही हैं चार योजनाएँ

सौर ऊर्जा के लिये चल रही हैं चार योजनाएँ

Bhopal:Thursday, April 19, 2012:

मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन के लिए चार विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इनमें दूरस्थ ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम, सोलर फोटो वोल्टेईक कार्यक्रम, सोलर फोटो वोल्टेईक पॉवर पैक और सौर गर्म जल संयंत्र शामिल हैं। संयंत्र की स्थापना के लिए दरों के निर्धारण की प्रक्रिया के साथ-साथ इच्छुक हितग्राहियों की सहमति के बाद प्रोजेक्ट मोड में प्रस्ताव तैयार कर भारत शासन को स्वीकृति के लिये भेजे जाते हैं। केन्द्र से स्वीकृति प्राप्त होने पर केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा देय अनुदान राशि घटाकर शेष राशि हितग्राही से लेकर संयंत्र स्थापना की कार्यवाही की जाती है।

02 अप्रैल, 2012

Smart Grid India- Energy Efficiency Optimization Summit’ 5th and 6th of September 2012 Delhi

Smart Grid India- Energy Efficiency Optimization Summit’ which is scheduled to take place on the 5th and 6th of September in Delhi, India.

We are currently in the Delegate stage and are inviting recommended companies like yourself to take up a Delegate opportunity. We will be limiting the event to a maximum of ‘150 Senior level executives to make this event as exclusive as possible.

Given the nascent phase of production, the confirmed speakers are listed below :

Mr. V. Arunachalam
CPRI & Founder & Chairman, Centre for Science, Technology &Policy (CSTEP).

Mr. N. Rajesh Bansal
Bses Rajdhani Power limited,Additional Vice President

Anjuli Chandra
Delhi electricity Regulatory Commission,Executive Director (Engg.)

Mr. Rajit Gadh
Professor, Director - WINMeC,Director - smart Grid energy Research Center (SMERC) at University of California, Los Angeles (UCLA)

Shri Surinder Kumar Negi
Managing Director, Gujarat energy Transmission Corporation limited (GETCO)

Shri Pankaj Batra
Chief Engineer,Central Electricity Regulatory Commission.

We are in final talks with the Ministry of Power, India for an official endorsement from them.

Some reasons why you should look to be a participant :

One – One business meetings to ensure personal involvement and strategic discussions
Speed Networking Session at the beginning of the event to ensure you know each and every single person who is attending the event
Opportunity to provide a wish list of up to 10 companies, whom you’ll are looking to meet immediately

26 मार्च, 2012

सौर, परमाणु ऊर्जा में कोरियाई निवेश का न्योता

प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की कोरियाई सीईओ से चर्चा
सौर, परमाणु ऊर्जा में निवेश का न्योता

उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से निरंतर आ रहे चेतावनी भरे बयानों के बीच चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने सोमवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सब पक्षों को सहयोग करना चाहिए। शिन्हुआ संवाद समिति के मुताबिक श्री हू ने कहा कि मौजूद समय में कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति बहुत पेचीदा बनी हुई है। बहुत मुश्किल से हासिल हुई शांति व्यवस्था को हम यूं ही गंवा देना नहीं चाहेंगे। इस बीच उन्होंने सभी पक्षों से तनाव को ब़ढ़ावा नहीं देने के लिए संयम से काम लेने की सलाह दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह परमाणु हथियार मुक्त विश्व का निर्माण करना चाहते हैं और परमाणु प्रसार रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में ५३ देशों की १२वीं परमाणु शिखर वार्ता शुरू होने से पहले श्री ओबामा ने कहा कि परमाणु आतंकवाद का खतरा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अब भी काफी बड़ी चुनौती है। लिहाजा सोल में हमें इस मुद्दे पर अपने रुख पर कायम रहने की जरूरत है। श्री ओबामा ने यह आश्वासन भी दिया कि अमेरिका अपनी सामरिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर कायम रहते हुए अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को सीमित कर सकता है।

उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से निरंतर आ रहे चेतावनी भरे बयानों के बीच चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने सोमवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सब पक्षों को सहयोग करना चाहिए। शिन्हुआ संवाद समिति के मुताबिक श्री हू ने कहा कि मौजूद समय में कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति बहुत पेचीदा बनी हुई है। बहुत मुश्किल से हासिल हुई शांति व्यवस्था को हम यूं ही गंवा देना नहीं चाहेंगे। इस बीच उन्होंने सभी पक्षों से तनाव को ब़ढ़ावा नहीं देने के लिए संयम से काम लेने की सलाह दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह परमाणु हथियार मुक्त विश्व का निर्माण करना चाहते हैं और परमाणु प्रसार रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में ५३ देशों की १२वीं परमाणु शिखर वार्ता शुरू होने से पहले श्री ओबामा ने कहा कि परमाणु आतंकवाद का खतरा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अब भी काफी बड़ी चुनौती है। लिहाजा सोल में हमें इस मुद्दे पर अपने रुख पर कायम रहने की जरूरत है। श्री ओबामा ने यह आश्वासन भी दिया कि अमेरिका अपनी सामरिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर कायम रहते हुए अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को सीमित कर सकता है।


डॉ. सिंह ने दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ सीईओ के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के प्रति दृढ़-संकल्पित है और इसमें वह सौर और परमाणु बिजली जैसे कभी न खत्म होने वाले स्रोतों को भी हिस्सा बनाना चाहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पर्यावरण हितैषी तकनीक के मामले में कोरिया की क्षमता को जानते हैं। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यूंग-बाक के अनुरोध के बाद आई है कि भारत सरकार देश में कोरियाई परमाणु रिएक्टर स्थापित करने के लिए जमीन दे।

डॉ. सिंह के साथ बैठक में कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन के किम जून-क्यूम भी उपस्थित थे, जिनकी परमाणु बिजली में रुचि है। कोरिया की ४५ प्रतिशत बिजली जरूरत परमाणु रिएक्टरों से पूरी होती है।

पोस्को परियोजना आगे बढ़ेगी

भारत ने दक्षिण कोरिया को आश्वस्त किया है कि वह ओडिशा में प्रस्तावित ५२ हजार करोड़ रु. की पोस्को परियोजना को आगे बढ़ाएगा। स्थानीय विरोध के कारण यह परियोजना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सीईओ की बैठक में डॉ. सिंह ने कहा कि प्रक्रिया धीमी हो सकती है, लेकिन समस्याओं और मतभेदों के समाधान के लिए प्रभावी तंत्र और मजबूत कानून व्यवस्था भी देश में है। सरकार पोस्को परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कुछ प्रगति भी हुई है।

24 मार्च, 2012

सौर तापीय ऊर्जा

सौर तापीय ऊर्जा

डॉ. चेतनसिंह सोलंकी

वह ऊर्जा जो हम अपनी दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, कई रूपों में हम तक पहुँचती है जैसे विद्युतीय ऊर्जा, तापीय ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि। तापीय ऊर्जा, ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण रूप है। व्यावहारिक रूप से हम तापीय ऊर्जा को तापमान से जोड़ते हैं। विज्ञान में, किसी वस्तु का गर्म व ठंडा होना तापीय ऊर्जा के स्थानांतरण से संबंधित है। हमारे दैनिक जीवन में हम अनेक अनुप्रयोगों में तापीय ऊर्जा का उपयोग करते हैं, उदाहरण के लिए हमें पानी गर्म करने के लिए तापीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, हमारा खाना पकाने के लिए तापीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है आदि। उद्योगों में विभिन्ना सामग्रियों, रसायनों आदि को गर्म करने हेतु तापीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पारंपरिक कोयला एवं नाभिकीय पावर प्लांट्स में हमें भाप उत्पादित करने हेतु तापीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसका बाद में विद्युत उत्पादन हेतु उपयोग होता है।

सामान्यतः हम विभिन्ना प्रकार के ईंधन जलाकर तापीय ऊर्जा प्राप्त करते हैं। गाँवों में लोग खाना पकाने हेतु तापीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए लकड़ी जलाते हैं। शहरी क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए लोग एलपीजी का उपयोग करते हैं। थर्मल पावर प्लांट्स में तापीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए हम कोयला जलाते हैं, जिसका बाद में भाप के उत्पादन एवं तत्पश्चात विद्युत के उत्पादन में उपयोग होता है। नाभिकीय पावर प्लांट्स में हम तापीय ऊर्जा प्राप्त करने हेतु नाभिकीय ईंधन का उपयोग करते हैं। तापीय ऊर्जा के लिए ये सभी ईंधन स्रोत प्रकृति में सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं एवं, तब जब कि हम विद्युत उत्पादन हेतु वैकल्पिक स्रोत तलाश रहे हैं, हमें तापीय ऊर्जा उत्पादन के लिए भी वैकल्पिक तरीके तलाशने चाहिए।

सौर ऊर्जा प्रचुर मात्रा में है एवं यह कभी न समाप्त होने वाला ऊर्जा का स्रोत है। सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा एवं साथ ही साथ तापीय ऊर्जा में भी रूपांतरित किया जा सकता है। सौर ऊर्जा का तापीय ऊर्जा में रूपांतरण बहुत सरल है। उदाहरण के लिए हम महसूस करते हैं कि सूर्य प्रकाश में रखी हुई वस्तु गर्म हो जाती है, वस्तु का इस तरह सूर्य प्रकाश में गर्म होना और कुछ नहीं बल्कि सौर ऊर्जा का तापीय ऊर्जा में रूपांतरण है। हमारे कपड़ों का सूर्य प्रकाश में सूखना सौर ऊर्जा से तापीय ऊर्जा में रूपांतरण का एक अन्य उदाहरण है। सूर्य प्रकाश में गीले कपड़ों का पानी गर्म हो जाता है, वह वाष्पीकृत होता है एवं कपड़े सूख जाते हैं।

तथापि, सौर ऊर्जा से उपयोगी तापीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए, विशेषतः उच्च तापमान पर, हमें विशेष रूप से डिजाइन किए हुए सौर तापीय युक्तियों की आवश्यकता होगी। आजकल लोग सौर तापीय ऊर्जा का उपयोग पानी गर्म करने, खाना पकाने, रसायनों को गर्म करने, भाप के उत्पादन आदि में करते हैं। सौर ऊर्जा को तापीय ऊर्जा में रूपांतरित किया जा सकता है एवं तापमान की एक बड़ी रेंज प्राप्त की जा सकती है। सौर ऊर्जा का उपयोग कर, हम १००० डि.सें. तक का उच्च तापमान प्राप्त कर सकते हैं। सौर वाटर हीटर में, पानी ६० से ८० डि.सें. तक गर्म किया जा सकता है। सौर कुकिंग में, तापमान ७० से ३०० डि.सें. तक प्राप्त किया जा सकता है। बल्कि सौर तापीय ऊर्जा के उपयोग से और अधिक उच्च तापमान भी प्राप्त किया जा सकता है, जिस पर धातु व लवण भी पिघल सकते हैं। सौर तापमान का उपयोग कर उच्च तापमान प्राप्त करने के लिए, प्रकाश का संकेन्द्रण, जैसा कि हम दूरदर्शी काँचों में करते हैं, किया जाता है।

सोलर या सौर वाटर हीटर एवं सौर कुकर बहुत ही साधारण युक्तियाँ हैं जिनमें सौर ऊर्जा सौर तापीय ऊर्जा में रूपांतरित की जाती है। भारत में पानी गर्म करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग बहुत ही सफल है। सौर कुकिंग सरल एवं सस्ता है परंतु आमतौर पर उपयोग नहीं किया जाता, असुविधा की वजह से। भारत में, विद्युत उत्पादन के लिए सोलर थर्मल या सौर तापीय पावर "प्लांट्स स्थापित लिए गए हैं। भारत में तापीय ऊर्जा के अनुप्रयोगों के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग में भविष्य बहुत उजला है। सौर तापीय ऊर्जा आर्थिक रूप से व्यावहारिक है एवं पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों से होने वाले प्रदूषण से भी बचाता है। यह हमारे अपने ऊर्जा स्रोतों की सुरक्षा में भी हमें स्वतंत्रता प्रदान करता है।

(लेखक आईआईटी, मुंबई में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और सौर ऊर्जा पर शोध कर रहे हैं।)sabhar ..naidunia

10 मार्च, 2012

प्रदेश की पहली निजी ताप बिजली ७ मार्च को विद्युत मंडल के तंत्र में .....

प्रदेश की पहली निजी ताप बिजली ७ मार्च को विद्युत मंडल के तंत्र में .....

गाडरवारा में बीएलए ग्रुप द्वारा ४५ मेगावाट क्षमता वाली दो यूनिटो की स्थापना की जा रही है। इसमें से एक यूनिट ने बिजली उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। ७ मार्च को इस यूनिट से उत्पादित बिजली विद्युत मंडल के पारेषण सिस्टम के जरिये वितरणके लिये उपलब्ध की गई . बीएलए ने अपने पावर प्लांट से उत्पादित बिजली में ३३ फीसदी बिजली प्रदेश को देने का करार किया है। विद्युत मंडल के सचिव और पावर ट्रेडिंग कंपनी के एमडी पीके वैश्य ने इस बात की पुष्टि की कि गाडरवारा निजी प्लांट से उत्पादित बिजली हमारे सिस्टम में दी गई . उन्होंने बताया कि अभी बिजली उत्पादन की टेस्टिंग चल रही है। पूर्ण रूप से बिजली मिलने में लगभग एक माह का समय लगेगा।

ओबामा ने 30 साल बाद पहली बार नया रिएक्टर बनाने की अनुमति दी

जापान में परमाणु हादसे के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 30 साल बाद पहली बार नया रिएक्टर बनाने की अनुमति दी है. जॉर्जिया राज्य में 14 अरब डॉलर के दो नए रिएक्टर बनेंगे. लेकिन फिर भी परमाणु ऊर्जा पर आशंका बढ़ी है.

अमेरिका में ही नहीं, भारत सहित एशिया के दूसरे बड़े देश भी परमाणु तकनीक में बड़ी दिलचस्पी ले रहे हैं. ऊर्जा की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत और चीन अगले सालों में दर्जनों परमाणु रिएक्टर बनाएंगे. जापान में परमाणु हादसे के बावजूद इन सरकारों की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है. कई देश जिन्होंने पहले कभी परमाणु ऊर्जा के बारे में नहीं सोचा था, अब धीरे धीरे उसकी तरफ बढ़ रहे हैं.

बिजली के लिए पोलैंड अब तक कोयले पर निर्भर था, लेकिन अब परमाणु ऊर्जा उसे आकर्षक लग रही है. जब जर्मनी ने 2028 तक परमाणु ऊर्जा पर निर्भरता खत्म करने का फैसला लिया, तो पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, "जिसे परमाणु रिएक्टर नहीं बनाना है, वह उसकी समस्या है. हम इस बीच पूरा विश्वास करते हैं कि परमाणु ऊर्जा एक अच्छा विकल्प है, जहां तक ऊर्जा पैदा करने का सवाल है."

लेकिन पोलैंड की योजना कब तक और कैसे पूरी होगी, यह पता नहीं चला है. बर्लिन में पर्यावरण वैज्ञानिक लुत्स मेत्स कहते हैं कि पोलैंड को इस दिशा में बहुत तैयारी करनी है. क्योंकि देश में परमाणु ऊर्जा के लिए विश्लेषक नहीं है जो रिक्टर चला सकें. साथ ही सरकारी लाइसेंस और नियंत्रण के लिए भी लोग मौजूद नहीं है. वे कहते हैं कि इस तरह की संस्था बनाने में ही 15 साल लग जाते हैं और योजना और उम्मीद का मतलब नहीं है कि प्रॉजेक्ट सच में चलने लगेगा.


पहले की तरह अब भी ऐसे देश हैं जो भविष्य में बिजली के लिए परमाणु ऊर्जा पर निर्भर होंगे. लेकिन यूरोपीय संसद में परमाणु राजनीतिज्ञ रेबेका हार्म्स का मानना है कि परमाणु रिएक्टरों की संख्या में औसतन कमी आएगी. डॉयचे वेले से इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोग इससे पीछे हट रहे हैं. अगले दशकों में नए रिएक्टर बनेंगे, लेकिन 2030 से 2035 तक इनमें कमी आएगी.

लुत्स मेत्स का भी यही मानना है. फ्रांस में यूरोप के सबसे ज्यादा परमाणु रिएक्टर हैं, लेकिन वहां भी सोच बदल रही है. खास कर इसलिए कि ऊर्जा की जरूरत चढ़ती और गिरती रहती है जिसकी वजह से ऐसे रिएक्टरों की जरूरत है जिन्हें चलाया और फिर आसानी से बंद किया जा सके. परमाणु रिएक्टरों में ऐसा करना संभव नहीं है. लुत्स कहते हैं, "मिसाल के तौर पर, काम खत्म होने के बाद जब लोग घर जाते हैं तो बिजली का इस्तेमाल ज्यादा होता है. यह आप नहीं रोक सकते."

अगले कुछ हफ्तों में फ्रांस में नए राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है. निकोला सारकोजी को चुनौती दे रहे फ्रांसोआ ओलांद चाहते हैं कि देश में बिजली की खपत 75 से 50 प्रतिशत कम होगी. चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक जर्मनी की सरहद पर फेसेनहाइम के रिएक्टर को बंद करने की बात कही जा रही है.


विकासशील देशों की हालांकि परेशानी कुछ और ही है. हर साल चीन को 60,000 मेगावॉट बिजली के लिए नए रिएक्टर बनाने पड़ते हैं ताकि वह अपने विकास को बनाए रखे. लुत्स मानते हैं कि इन हालात में परमाणु ऊर्जा की भूमिका कम है. चीन हर साल 500 मेगावॉट का कोयला वाला रिएक्टर बनाता है और पिछले कुछ सालों में नवीनीकृत ऊर्जा का भी इस्तेमाल कर रहा है. चीन में परमाणु ऊर्जा देश की केवल दो प्रतिशत जरूरतों को पूरा करता है. भारत में भी यही हालत है. फ्रांस में बिजली की ज्यादा खपत है क्योंकि देश भर में सर्दी से बचने के लिए चल रहे हीटर बिजली से चलते हैं.

परमाणु रिएक्टरों की सुरक्षा तो एक बात है, लेकिन इससे बड़ी परेशानी इन्हें बनाने के लिए पैसा लाना है. एक गैस रिएक्टर में परमाणु रिएक्टर के मुकाबले दस गुना कम पैसा लगता है. एक परमाणु रिएक्टर बनाने का दाम, रिबेका हार्म्स के मुताबिक सात अरब यूरो यानि 450 अरब रुपए है. जर्मनी के लोअर सेक्सनी राज्य में आसे परमाणु रिएक्टर से निकला कचरा जमीन में घुसकर वहां पानी को खराब कर रहा है. इसे साफ करने में हजारों साल लगेंगे. मेत्स कहते हैं कि इस तरह का निवेश करने का मतलब है कि सालों साल इसमें पैसे लगते रहेंगे. अब भी परमाणु कचरे को सुरक्षित रखने का कोई तरीका नहीं मिल पाया है और पुराने रिएक्टरों को खत्म करने की तकनीक भी विकसित नहीं की गई है.

1974 में ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी ने कहा था कि 2000 तक परमाणु रिएक्टरों से 4,500 गीगावॉट बिजली निकलेगी. 2010 तक यह संख्या हालांकि केवल 375 गीगावॉट रही और भविष्य में इसके और कम होने की संभावना है.

27 फ़रवरी, 2012

कोर्ट को पेंशन के परिप्रेक्ष्य में मप्र विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रकरण विचाराधीन होने की जानकारी

SABHAR .......NAIDUNIA 28.02.2012

हाईकोर्ट के जस्टिस आरएस झा की एकलपीठ ने मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल को कंपनी विकल्प चयन मामले में पूर्व निर्देश के परिपालन में हलफिया प्रगति प्रतिवेदन पेश करने निर्देशित किया है। इसके लिए दो सप्ताह की मोहलत दी गई है।

निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी महाधिवक्ता आरडी जैन को सौंपी गई है। विगत सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मप्रराविमं को अस्थाई सूची (टेंटेटिव लिस्ट) जारी करने स्वतंत्र कर दिया था। हालांकि आगे की कार्रवाई को अंतिम रूप दिए जाने पर रोक बरकरार रखी गई थी। इस प्रक्रिया को सम्पन्न करने के लिए चार सप्ताह की समय-सीमा नियत करते हुए मामले की अगली सुनवाई २७ फरवरी को नियत की गई थी।

मामला मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ की याचिका से संबंधित है, जिसकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीएस श्रोती पक्ष प्रवर्तित कर रहे हैं। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता नमन नागरथ व मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल की ओर से अधिवक्ता स्वप्निल गांगुली पैरोकार हैं।

कोर्ट ने विगत सुनवाई के दौरान राज्य शासन द्वारा १८ जनवरी २०१२ को प्रस्तुत किए गए हलफनामे को रिकॉर्ड पर लिया था। जिसके जरिए मंडल के ४७ हजार कर्मियों के ६ कंपनियों के मध्य प्रस्तावित वितरण के संबंध में जानकारी पेश की गई थी। कोर्ट को कंपनियों के विकल्प चयन के मामले में लंबित १८०२ आवेदनों के बारे में भी अवगत कराया गया। ये वे कर्मचारी हैं जिनकी ओर से कंपनी का विकल्प भर दिया गया है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता नमन नागरथ ने तर्क दिया था कि कोर्ट के पूर्व स्थगनादेश के कारण कर्मचारियों के कंपनियों में आवंटन की योजना अधर में लटकी हुई है। याचिकाकर्ता की मांग है कि जब तक कर्मियों की पेंशन आदि सेवा शर्त संबंधी जिम्मेदारी का निर्धारण नहीं हो जाता कंपनियों में आवंटन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि इसके बावजूद वस्तुस्थिति यह है कि सरकार २००३ से ही अपनी प्रक्रिया जारी रखे हुए है लेकिन कोर्ट से स्टे के कारण प्रक्रिया अंतिम रूप नहीं ले पा रही है। इसके चलते अंततः नुकसान कर्मियों का ही हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ४७ हजार कर्मियों के नियुक्ति व पदोन्नति सहित अन्य तरह के हित बाधित हो रहे हैं।इधर कंपनियां सीधी भर्ती के तहत पद भर रही हैं जिससे मप्रराविमं कर्मियों के प्रमोशन के हक पर कुठाराघात हो रहा है। ऐसे में कंपनी संबंधी विकल्पों की सूची जारी करना कर्मियों के हित में होगा। लिहाजा, व्यापक हित में रोक हटाने योग्य है। कोर्ट ने इस तर्क को शर्त के साथ मंजूर कर लिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट को पेंशन के परिप्रेक्ष्य में मप्र विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रकरण विचाराधीन होने की जानकारी भी दी गई, जिसे रिकॉर्ड पर ले लिया गया।

26 फ़रवरी, 2012

घाटे वाले इलाकों में मिलेगी ज्यादा महंगी बिजली !

घाटे वाले इलाकों में मिलेगी ज्यादा महंगी बिजली
प्रदेश में दो बिजली दरें!

शुंगलू कमेटी की अनुशंसा पर गंभीरता से विचार


मध्यप्रदेश में इस साल एक साथ दो बिजली टैरिफ (दरें) लागू किए जा सकते हैं। इस संबंध में शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर गंभीरता से विचार हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक घाटे वाले इलाकों में महंगी बिजली देने का सुझाव है। इस पर अमल हुआ तो पड़ोसी कॉलोनियों में भी बिजली की अलग-अलग दरें होंगी। मसलन, एक सामान्य टैरिफ होगा और दूसरा घाटा देने वाले इलाकों में महंगी बिजली का टैरिफ होगा। महंगी दर वाले इलाकों में ७० फीसद शहरी इलाके होंगे। ऐसा करने पर दोहरी बिजली दर लागू करने वाला मप्र देश का पहला राज्य होगा। फिलहाल प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियां हाई लॉस वाले इलाकों में ज्यादा बिजली कटौती कर रही हैं।

राज्य में बिजली की नई दरें तय करने जनसुनवाई अंतिम दौर में है। ऐसे में देश के पूर्व सीएजी वीके शुंगलू की अध्यक्षता में बिजली वितरण की आर्थिक स्थिति पर अध्ययन करने के लिए बनी नौ सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर विचार मंथन शुरू हो गया है। यह रिपोर्ट पिछले दिनों ही आई है। शुंगलू कमेटी ने अनुशंसा की है कि घाटे वाले इलाकों में महंगी बिजली दी जाए।

शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक बिजली कंपनियों का घाटा वास्तविक है। इसलिए उसे दूर करना जरूरी है, अन्यथा बिजली कंपनियां अधिक समय तक नहीं चल सकेंगी। अभी बिजली नियामक आयोग उनके वास्तविक घाटे को उतनी तवज्जो नहीं दे रहा है। लेकिन इसका बोझ सब पर नहीं डाला जा सकता। इसलिए जिन इलाकों में बिजली कंपनियों को ज्यादा घाटा है, वहां पर बिजली अधिक महंगी कर देना चाहिए। नियामक आयोग को उन इलाकों के लिए अलग से महंगा टैरिफ देना चाहिए। शुंगलू कमेटी को भारत सरकार के स्तर पर मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में बिजली के घाटे की स्थिति पर अध्ययन के लिए बनाया गया था।शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में घाटे वाले बिजली फीडरों पर अलग से दर रखने के लिए कहा गया है। आयोग की प्राथमिकता में कमेटी की रिपोर्ट है, लेकिन अभी उस पर अमल बाकी है।

मध्यप्रदेश में इस साल एक साथ दो बिजली टैरिफ (दरें) लागू किए जा सकते हैं। इस संबंध में शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर गंभीरता से विचार हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक घाटे वाले इलाकों में महंगी बिजली देने का सुझाव है। इस पर अमल हुआ तो पड़ोसी कॉलोनियों में भी बिजली की अलग-अलग दरें होंगी। मसलन, एक सामान्य टैरिफ होगा और दूसरा घाटा देने वाले इलाकों में महंगी बिजली का टैरिफ होगा। महंगी दर वाले इलाकों में ७० फीसद शहरी इलाके होंगे। ऐसा करने पर दोहरी बिजली दर लागू करने वाला मप्र देश का पहला राज्य होगा। फिलहाल प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियां हाई लॉस वाले इलाकों में ज्यादा बिजली कटौती कर रही हैं।

राज्य में बिजली की नई दरें तय करने जनसुनवाई अंतिम दौर में है। ऐसे में देश के पूर्व सीएजी वीके शुंगलू की अध्यक्षता में बिजली वितरण की आर्थिक स्थिति पर अध्ययन करने के लिए बनी नौ सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर विचार मंथन शुरू हो गया है। यह रिपोर्ट पिछले दिनों ही आई है। शुंगलू कमेटी ने अनुशंसा की है कि घाटे वाले इलाकों में महंगी बिजली दी जाए।