25 फ़रवरी, 2010

सकारात्मक ऊर्जा से अभिरंजित हमारे नये मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्राश्री अशोक सक्सेना

सकारात्मक ऊर्जा से अभिरंजित हमारे नये मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र
श्री अशोक सक्सेना


दिनांक 31.01.2010 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर, कुशल नेतृत्व की अपनी विषिष्ट छवि स्थापित कर श्री एल.एन. उपाध्याय जबलपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक के पद से सेवानिवृत हुये, उनके स्थान पर भोपाल से पदोन्नति पर आये हुये मुख्य अभियंता श्री अशोक सक्सेना ने जबलपुर क्षेत्र का नेवृत्व संभाला है। सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर श्री अशोक सक्सेना ने बताया है कि सबको साथ लेकर, कंपनी को उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर प्रशस्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होने बताया है कि कंपनी एवं विद्युत क्षेत्र का मुख्यालय जबलपुर में होने के कारण, जबलपुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदभार का दायित्व बोध उन्हें है। उन्होने कहा है कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपनी कार्यालयीन दायित्व या व्यक्तिगत समस्या को लेकर उनसे बेझिझक किसी भी समय मिल सकता है, नियमों की सीमाओं में कपंनी हित में उनके स्तर की हर समस्या के निदान का वे हर संभव प्रयत्न करेंगे। उच्च षिक्षित श्री सक्सेना ने आई.आई.टी. दिल्ली से एम टेक किया है। उन्होनें वर्ष 1978 में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवायें विद्युत मंडल में प्रारंभ की थीं। वे मंडला, दतिया, षिवपुरी, गुना, मुरैना, ग्वालियर, भोपाल इत्यादि स्थानो पर विभिन्न पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवायें दे चुके है। जबलपुर क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्री सक्सेना का स्वागत किया है, एवं उनके नेतृत्व में कीर्तिमान स्थापित करने के संकल्प दोहराये है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वागत है आपकी प्रतिक्रिया का.....